Haridwar: भीमगोड़ा टनल के पास मनसा देवी की पहाड़ी से हुआ भूस्खलन, बाल-बाल बचे बाइक सवार, रेलवे ट्रैक बाधित संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 05 Aug 2025 10:47 PM IST विज्ञापन सार 44499 Followers देहरादून पहाड़ का हिस्सा टूटकर जब नीचे गिरा तो सड़क पर भी काफी पत्थर-मलबा आकर गिर गया। उस वक्त यहां से एक बाइक पर सवार होकर गुजर रहे तीन व्यक्ति भी बाल-बाल बच गए।

 Haridwar: भीमगोड़ा टनल के पास मनसा देवी की पहाड़ी से हुआ भूस्खलन, बाल-बाल बचे बाइक सवार, रेलवे ट्रैक बाधित 


सार

देहरादून

पहाड़ का हिस्सा टूटकर जब नीचे गिरा तो सड़क पर भी काफी पत्थर-मलबा आकर गिर गया। उस वक्त यहां से एक बाइक पर सवार होकर गुजर रहे तीन व्यक्ति भी बाल-बाल बच गए।



विस्तार

Follow Us

देर शाम भीमगोड़ा रेलवे टनल व काली माता मंदिर के पास मनसा देवी की पहाड़ी का एक हिस्सा टूटकर नीचे आ गिरा। पहाड़ का हिस्सा गिरने से नीचे रेलवे ट्रैक पर बना लोहे का जाल भी टूट गया। इस दौरान तेज धमाके वाली आवाज आने से आसपास के दुकानदारों में अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। मलबा ट्रैक पर आ गया, जिससे हरिद्वार-देहरादून-ऋषिकेश आने-जाने वाली ट्रेनें प्रभावित हो गई। मलबा साफ करने में पांच से छह घंटे का समय लग सकता है। ऐसे में दोनों तरफ से फिलहाल ट्रेनों को रोक दिया गया। पुलिस ने भीमगोडा और कांगड़ा घाट के पास बैरिकेड्स लगाकर आवाजाही रोक दी है


Comments