उत्तरकाशी: 3 जगह फटे बादल; सेना कैंप भी प्रभावित, 9 जवानों के लापता होने की आशंका, 2 बचाए गए उत्तरकाशी जिले के धराली गांव में बादल फटने से खीर गंगा नदी में अचानक आए सैलाब की चपेट में आने से कई लोगों की मौत हो गई है। मलबे की चपेट में आमी कैंप का कुछ एरिया भी आया है। सेना के नौ जवानों के लापता होने की आशंका जताई जा रही है।
उत्तरकाशी जिले के धराली गांव में बादल फटने से खीर गंगा नदी में अचानक आए सैलाब की चपेट में आने से कई लोगों की मौत हो गई है। मलबे की चपेट में आमी कैंप का कुछ एरिया भी आया है। सेना के नौ जवानों के लापता होने की आशंका जताई जा रही है।
उत्तरकाशी जिले के धराली गांव में बादल फटने से खीर गंगा नदी में अचानक आए सैलाब की चपेट में आने से कई लोगों की मौत हो गई है जबकि कई अन्य लापता बताए जाते हैं। कई मकान और होटल तबाह हो गए हैं। हर्षिल घाटी में मंलगवार को तीन जगहों पर बादल फटने की घटनाएं हुई हैं। बताया जाता है कि खीर गंगा नदी में आए सैलाब के साथ आए मलबे ने गंगोत्री हाईवे समेत हर्षिल हेलीपैड और आमी कैंप का कुछ एरिया को अपने चपेट में ले लिया।जवानों के लापता होने की आशंका, दो बचाए गए
इससे 9 जवानों के लापता होने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि बचाव अभियान जोरों पर है। बचाव में लगे जवानों ने 2 सैन्यकर्मियों को सुरक्षित निकाल लिया है। देहरादून में सेना के डिफेंस पीआरओ लेफ्टिनेंट कर्नल मनीष श्रीवास्तव ने यह जानकारी दी है।
भारी मात्रा में आया मलबा
स्थानीय संवाददाता की ओर से साझा की गई जानकारी के मुताबिक, तीन जगह बादल फटने की घटना के बाद धराली में खीर गंगा के सैलाब से सुक्की के पास अवाला गदेरा और हर्षिल स्थित आर्मी कैंप के सामने तेलगाड़ का जलस्तर बढ़ने से भारी मात्रा में मलबा आया।
ये भी पढ़ें:
उत्तरकाशी: जलप्रलय की चपेट में ऐतिहासिक कल्प केदार मंदिर, कितना पुराना इसका इतिहास?
आर्मी कैंप भी मलबा आने से प्रभावित
हर्षिल हेलीपैड के समीप मलबा एकत्र होने से झील बनी है। गंगोत्री हाईवे से लगे हर्षिल का आर्मी कैंप मलबे की चपेट में आने से बुरी तरह प्रभावित हो गया है, जिस कारण हर्षिल में नदी किनारे से लगे बस्ती वासी यहां अन्यत्र शिफ्ट हो गए हैं।
भागीरथी भी उफान पर, अलर्ट जारी
वहीं भागीरथी जलस्तर बढ़ने से नदी खतरे से निशान से ऊपर बह रही है। जिला प्रशासन ने सुरक्षा के दृष्टिगत नदी किनारे के सभी बस्तियों में अलर्ट मोड पर रहने निर्देश दिए हैं। भटवाड़ी से लेकर उत्तरकाशी और डुंडा तक भागीरथी नदी किनारे बस्ती वासियों को सतर्क रहने को कहा गया है। यात्रियों को सुरक्षित स्थानों पर रोकने को
कहा गया है।



Comments